जालंधर वेस्ट उपचुनाव : लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का ग्राफ

39
0

जालंधर : आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। शनिवार को आजाद उम्मीदवार अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत अपने सैकड़ों साथियों के साथ ‘आप’ में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक तौर पर दोनो नेताओं और उनके साथियों को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ की जनसमर्थक नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।

सी.एम. मान ने कहा कि विधानसभा हलका जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी के साथ है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने ‘आप’ उम्मीदवार को जिताया था। इस लिए उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां के लोग ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे।