पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, सीमा पार स्मगलिंग करने वालों का हुआ भंडाफोड़

30
0

जाब: आजकल शरारती तत्व इतने सक्रिय हो गए हैं कि वह देश को नुकसान पहुंचाने और देश की शांति भंग करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसी ही एक खबर पंजाब से सामने आई है। पंजाब की तरफ से नशे के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। इसी मामले में सफलता मिलते हुए, पंजाब पुलिस द्वारा सरहद पार नशीले पदार्थों की स्मगलिंग करने वाले नैटवर्क को काबू किया है। फाजिल्का और बी.एस.एफ के संयुक्त अभियान के चलते एक अंतर्राष्ट्रीय नार्को-तस्करी मॉड्यूल को गिरफ्तार किया गया है।

इसके चलते ही पुलिस के हाथ 5.47 किलोग्राम प्योर ग्रेड हेरोइन, 1.7 लाख रुपये की ड्रग मनी, 40 कारतूस के साथ 7 ड्रग तस्कर चढ़े हैं। जांच से पता चला है कि पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान में किसी स्मगलर के संपर्क में थे। एन.डी.पी.एस एक्ट के चलते आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई है। फिलहाल आगे की जांच चालू है।