फरीदकोट में लड़का और लड़की ने जहर पी की ख़ुदकुशी

144
0

फरीदकोट के पक्का गांव में एक लड़की और लड़के द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की खबर मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि फरीदकोट के पक्का गांव में हाईवे पर एक स्कूल की दीवार लांघ एक लड़के और लड़की दोनों ने जहर पी लिया। फिलहाल लड़के की मौत की खबर मिली है। लड़का और लड़की दोनों संगरूर जिले के कांझला गांव के बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।