महाराजा रणजीत सिंह प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट के 13 कैडेट NDA और IMA में शामिल

maharaja-ranjit-singh-prep

58
0

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा संचालित महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान , एसएएस नगर  के 13 कैडेटों को पिछले महीने भारतीय सैन्य अकादमी , राष्ट्रीय रक्षा अकादमी  और तकनीकी नामांकन योजना  जैसी प्रतिष्ठित रक्षा अकादमियों में शामिल हुए। कैडेट मनप्रीत सिंह टीईएस प्रवेश के लिए चुने गए शीर्ष 20 उम्मीदवारों में से एक हैं।

पंजाब के रोजगार, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि इन 13 कैडेटों के चयन के साथ, इस संस्थान के अब तक कुल 216 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो गए हैं। इस संस्था के 141 पूर्व कैडेटों को भारत की रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक पंजाब के बेटे-बेटियों के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़े गर्व की बात है कि 52 प्रतिशत चुनाव दर के साथ यह संस्थान देश में अपनी तरह का सबसे सफल संस्थान है। अमन अरोड़ा ने कहा कि ये कैडेट देश का गौरव बनेंगे। महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान  ने कैडेटों को कर्तव्य के प्रति समर्पित होने और पंजाब के सच्चे सैनिक और देश के सच्चे सैनिक बनने के लिए प्रेरित किया।